फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1300 health workers to be given corona vaccine on 16th january

16 जनवरी को 1300 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन

Tue, 12 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
1300 health workers to be given corona vaccine on 16th january
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन का इंतजार अब समाप्त हो गया। 16 जनवरी को जिले में चिन्हित लोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा। पहले दिन 13 केंद्रों पर 1300 लोगों को वैक्सीन लगेगी जबकि अगली दो तिथियों पर 32 प्वाइंटों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

शासन से हरी झंडी मिलने के बाद कोरोना वैक्सीन लगाने का रास्ता साफ हो गया। जिले के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 16 जनवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने के साथ केंद्रों पर स्थापित कोल्ड चेन प्वाइंट को भी सुरक्षित कर लिया गया है। केंद्र पर पहले दिन वैक्सीन लगाने के लिए 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 7,858 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगना हैं। उनमें से 1300 को पहले दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। अन्य को अगली दो तिथियों पर टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर एक-एक सुपरवाजर नामित किए गए हैं। पूरा कार्यक्रम उनकी देखरेख में संपन्न होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि 7,858 स्वास्थ्य कर्मियों में से 5,531 सरकारी अस्पतालों के और 2,327 प्राइवेट अस्पतालों के स्टॉफ हैं।
नामित किए गए नोडल अफसर
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए अमेठी व गौरीगंज सीएचसी पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएस अग्रवाल, जगदीशपुर, बाजार शुकुल व जामो सीएचसी पर एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद, शाहगढ़, मुसाफिरखाना व संग्रामपुर सीएचसी पर डॉ. नवीन कुमार मिश्र, सिहंपुर, तिलोई व फुरसतगंज सीएचसी पर डॉ. आरपी गिरि तथा भादर व भेटुआ सीएचसी पर एसीएमओ डॉ. राम प्यारे को नोडल अफसर नामित किया गया है।

पुलिस की गिरानी में भेजी जाएगी वैक्सीन
सीएमओ ने बताया कि राज्य से वैक्सीन जिला भंडार गृह पर आने के बाद टीकाकरण के एक दिन पहले पुलिस की निगरानी में सभी केंद्रों पर स्थित कोल्डचेन में रखवाई जाएगी। केंद्रोें पर 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed