फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   130 people broke home quarantine rules

130 लोगों ने तोड़ा होम क्वारंटीन नियम

Tue, 12 May 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
130 people broke home quarantine rules
अमेठी। जिले की ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों ने 130 लोगों को होम क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करते पाया है। इस संबंध में समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने एडीएम को सूची भेजकर होम क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में दूसरे प्रांतों व जिलों से आए 5,166 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। होम क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी के लिए डीएम अरुण कुमार ने 682 ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समिति गठित की है।
विज्ञापन

निगरानी समिति ने सोमवार देर शाम डीएम को रिपोर्ट प्रेषित कर 130 लोगों के खिलाफ होम क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करने की बात कहते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। निगरानी समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को ग्राम स्तरीय निगरानी समिति की रिपोर्ट व सूची भेजते हुए शासनदेश के अनुक्रम में होम क्वारंटीन नियमों का पालन नही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। डीएम की ओर से कार्रवाई की संस्तुति की बात सार्वजनिक होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समिति की रिपोर्ट में भादर ब्लॉक के चार, संग्रामपुर ब्लॉक के 16, सिंहपुर ब्लॉक के 82 तथा जगदीशपुर ब्लॉक के 28 लोगों पर होम क्वारंटीन के नियमों को उल्लंघन करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed