फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   13 new corona patient in amethi

कोरोना सेल के सिपाही समेत 13 मिले संक्रमित

Wed, 29 Jul 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
13 new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। पिछले तीन दिन के भीतर कोरोना संदिग्धों के प्रयोगशाला भेजे गए नमूनों में से 340 की रिपोर्ट मंगलवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। प्राप्त रिपोर्ट में एसपी कार्यालय में गठित कोरोना सेल में तैनात एक सिपाही समेत 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 25, 26 व 28 जुलाई को कोरोना संदिग्धों के लिए गए नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। प्रयोगशाला की ओर से मंगलवार देर रात 340 लोगों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई। मिली रिपोर्ट में 327 को निगेटिव तो 13 लोगों को पॉजिटिव बताया गया। निगेटिव मरीजों में से पूर्व में पॉजिटिव पाए गए पांच लोगों को एल-वन अस्पताल असैदापुर से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में कोरोना सेल में तैनात एक सिपाही शामिल है। पॉजिटिव मिले अन्य 12 लोगों में जगदीशपुर ब्लॉक के तीन, जामो के दो, गौरीगंज के चार व अमेठी ब्लॉक के तीन लोग शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराते हुए संक्रमित क्षेत्र को कंटनेमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार के आदेश पर गठित टीमों ने बुधवार को संक्रमित क्षेत्रों को सील कर गांव-गलियों का सैनिटाइजेशन करने के साथ ही संक्रमितों के क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। संक्रमण पर काबू पाया जा सके इसके लिए कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी करने का आदेश दिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 420 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से दो की मृत्यु हो चुकी है तो 353 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के 65 एक्टिव मरीज हैं।

गांव को सैनिटाइज कराने की मांग
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक ने डीएम को ज्ञापन देकर शाहगढ़ ब्लॉक पूरे शोभाराय मजरे किटियावां को सैनिटाइज कराने की मांग की है। कश्यप ने कहा कि गांव में कोरोना का एक मरीज मिला है जिसे लेवल-1 अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बावजूद इसके अब तक गांव का सैनिटाइजेशन नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed