{"_id":"67b2370ed7189cd227019bea","slug":"12-trains-including-pratapgarh-delhi-padmavat-express-cancelled-amethi-news-c-96-1-ame1002-134967-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज सहित जिले के अन्य स्टेशनों के यात्रियों के लिए इन दिनों रेल यात्रा परेशानी भरी साबित हो रही है। हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य को पूरा करवाने के लिए रेलवे की ओर से रविवार को प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया। ऐसे में दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन स्टेशन परिसर पर सन्नाटा पसरा रहा।
गौरीगंज रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हावड़ा, पटना, दानापुर, बालामऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर व अमृतसर, दिल्ली, रायबरेली, लखनऊ सहित अन्य स्टेशन के लिए यात्रा करने वालों को रविवार को रेल यात्रा की सुविधा नहीं मिली। आलम यह रहा कि रविवार को अप व डाउन वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद बिहार जनसाधारण एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब और मालदा टाउन एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। ऐसे में स्टेशन पहुंचे यात्रियों को अपना आरक्षित टिकट निरस्त करवाने संग यात्रा स्थगित करनी पड़ी। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर भी देर शाम तक गौरीगंज नहीं पहुंची। ऐसे में प्रयागराज संगम जाने वाले श्रद्धालु ट्रेन की प्रतीक्षा करते रहे। ट्रेन कब आएगी इसकी अधिकृत जानकारी नहीं होने से यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य को पूरा करने के लिए पूर्व में जारी आदेश के क्रम में ट्रेनें निरस्त की गई थीं। इसकी सूचना पहले ही सार्वजनिक कर दी गई थी।