{"_id":"5f2c33c68ebc3e3c9a7d2b40","slug":"12-new-corona-patient-in-amethi-amethi-news-lko533963487","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक व एंबुलेंस चालक समेत 12 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक व एंबुलेंस चालक समेत 12 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण तमाम कोशिश व जागरूकता के बावजूद जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में अमेठी ब्लॉक में कार्यरत लिपिक व एंबुलेंस चालक समेत 12 के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर सभी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराते हुए संक्रमित क्षेत्र में सैनिटाइजेशन व संपर्क में आए लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल 515 लोग संक्रमित हुए जिनमें 406 इलाज के बाद सही हो गए तो 107 का वर्तमान में इलाज चल रहा है।
कोरोना संक्रमित की पहचान कर इलाज का प्रबंध कर जिले को कोरोना मुक्त बनाने की कोशिश में शासन के निर्देश पर तीन, चार व पांच अगस्त को विभिन्न स्थानों पर 404 लोगों की सैंपलिंग कराते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में 392 के निगेटिव तथा अमेठी ब्लॉक में कार्यरत स्थापना लिपिक व बाजारशुकुल सीएचसी में कार्यरत एंबुलेंस चालक व सूर्यनगर का एक युवक, जगदीशपुर के बीएचईएल के तीन, रामलीला मैदान जगदीशपुर, यूपीएसआईडी कठौरा व रानीगंज के एक-एक तथा जामो के पूरे सूबेदार पांडेय व भादर के एक-एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू करा दिया गया।
संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने तथा प्रोटोकाल के तहत बचाव व पहचान के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में गठित टीमों ने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के साथ सीमा को सील करते हुए आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू कर दी है। बुधवार देर रात मिली रिपोर्ट के बाद जिले में अब तक कुल 515 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित में दो की मौत हो चुकी है तो 406 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 107 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज विभिन्न अस्पताल में चल रहा है।