फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   12 cr. praposal from six mla returned

छह विधायकों का 12 करोड़ का प्रस्ताव वापस

Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
12 cr. praposal from six mla returned
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों पूर्वांचल निधि में विधायकों को दो-दो करोड़ रुपये स्वीकृत किया था। स्वीकृति मिलने के बाद जिले के चार विधायक व दो एमएलसी ने इस राशि से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव नोडल एजेंसी को दे दिया था। इसी बीच शासन ने जारी दो करोड़ रुपये की राशि में कटौती का आदेश जारी कर दिया। कटौती का आदेश मिलने के बाद माननीयों का प्रस्ताव आयुक्त फैजाबाद के यहां से वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने विधायक निधि वित्तीय वर्ष 2020-21 में बंद कर दी थी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद मुख्यमंत्री की सहमति पर शासन ने जहां पूरे प्रदेश की रोकी गई विधायक निधि जारी करना शुरू कर दिया। वहीं पूर्वांचल निधि में भी विधायकों को दो-दो करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए। चुनावी वर्ष से ठीक पहले शासन द्वारा पूर्वांचल निधि में दो करोड़ रुपये स्वीकृत/ जारी होना माननीयों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं था। हर कोई अतिरिक्त राशि से अपने क्षेत्र में कई और विकास कार्य कराकर जनता का दिल जीतना चाहते थे।
विज्ञापन

इसके बाद जिले के चार विधायक व दो एमएलसी की ओर से पूर्वांचल निधि में मिली राशि के सापेक्ष विकास कार्यों का प्रस्ताव नोडल एजेंसी लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया। नोडल एजेंसी द्वारा विधायकों की ओर से मिले प्रस्ताव को डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा गया। समिति की ओर से माननीयों के प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए अनुमोदन के लिए आयुक्त अयोध्या मंडल के पास भेज दिया गया। इसी बीच अचानक शासन की ओर से पूर्वांचल निधि में दी गई दो करोड़ रुपये में से 1.41 करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से जारी निधि की राशि में कटौती करने तथा प्रस्ताव के सापेक्ष उक्त निधि में राशि नहीं होने के चलते आयुक्त ने उक्त प्रस्ताव को वापस कर दिया। शासन द्वारा जारी निधि में कटौती करने तथा प्रस्ताव वापस होने की जानकारी मिलने के बाद अब माननीयों को बड़ा झटका लगा है। सबसे बड़ी परेशानी यह हो गई कि समर्थक या कार्यकर्ता को उनके गांव व घर के आसपास विकास कार्य होने का प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी भी हो गई थी। ऐसे में चुनावी वर्ष के बीच माननीयों के सामने उक्त भेजे गए कार्यों के नहीं होने पर समर्थक व कार्यकर्ता को उसकी वजह बताना एक असहज की स्थिति पैदा हो गई।
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि 1.41 करोड़ रुपये की कटौती होने के बाद सभी माननीयों के पास पूर्वाचल निधि में 59-59 लाख रुपये शेष बचे थे। आयुक्त के यहां से प्रस्ताव वापस आने के बाद सभी माननीयों से समन्वय स्थापित कर संशोधित प्रस्ताव दोबारा स्वीकृत कर अनुमोदन के लिए आयुक्त के पास भेजा गया। आयुक्त द्वारा अनुमोदन मिलने के बाद राशि के सापेक्ष प्रस्ताव स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था को राशि भेजी जा चुकी है।

यह हैं जिले के छह माननीय
जिले में अमेठी विधानसभा से गरिमा सिंह, गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह, जगदीशपुर से सुरेश पासी तो तिलोई से मयंकेश्वर शरण सिंह विधायक हैं। कांग्रेस से दीपक सिंह तो भारतीय जनता पार्टी से गोविंद नारायण शुक्ल (राजाबाबू) एमएलसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed