{"_id":"662abe54b86c8ca3500fd1c8","slug":"119-students-were-successful-in-the-national-income-and-ability-based-examination-amethi-news-c-96-1-ame1002-117513-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 119 विद्यार्थी हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 119 विद्यार्थी हुए सफल
Fri, 26 Apr 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत आयोजित परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हो गया। इसमें 2313 में से 119 ने सफलता हासिल की है। उच्च प्राथमिक स्कूल नारायनपुर के कमल यादव को पहला स्थान मिला है। अब मेधावियों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद इंटर तक शिक्षा ग्रहण करने पर प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से छात्रवृत्ति खाते में अंतरित की जाएगी।
जिले में छह नवंबर 2023 का नौ केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। जारी परिणाम में भादर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल नारायनपुर के कमल यादव ने 145 अंक प्राप्त टॉप किया। अलग-अलग स्कूलों के 119 मेधावियों ने सफलता हासिल की। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि मेधावियों के चयन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सूची संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को भेजते हुए चयनित छात्रों का नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराने को कहा है। पंजीकरण के बाद कक्षा नौ, दस, 11 व 12 वीं तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रति माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता (छात्रवृत्ति राशि) अंतरित की जाएगी।
शिक्षा ग्रहण करने में होगी सहूलियत
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय माध्यम सह मेरिट छात्रवृत्ति योजना में जिले के 119 मेधावियों का चयन होने की पुष्टि की है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में अधिक बच्चे प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए शिक्षकों को तैयारी कराने का निर्देश देते हुए परीक्षा आवेदन समय सारिणी जारी होने पर आवेदन कराने को कहा गया है।