{"_id":"6639297bf1d73e13ca0254e4","slug":"117-gram-panchayats-rely-on-one-fire-fighting-vehicle-amethi-news-c-96-brp1002-118151-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक अग्निशमन वाहन के भरोसे 117 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक अग्निशमन वाहन के भरोसे 117 ग्राम पंचायतें
Tue, 07 May 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
संसाधन व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा अग्निशमन केंद्रसिंहपुर (अमेठी)। आग की बढ़ रही घटनाओं पर रोकने के इंतजाम नाकाफी हैं। दरअसल, दो ब्लॉक, चार थाने, 117 ग्राम पंचायतें, सिर्फ एक अग्निशमन वाहन के भरोसे हैं।
आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मोहनगंज अग्निशमन केंद्र पर 400 लीटर क्षमता का सिर्फ एक मिनी वाटर टैंक वाहन मौजूद है। जिससे तिलोई व सिंहपुर विकास खंड की 117 ग्राम पंचायतें के अंतर्गत आने वाले चार पुलिस थाने मोहनगंज, शिवरतनगंज, इन्हौना, फुरसतगंज का काम चलाया जा रहा है।
करीब 14 साल पुराने इस वाहन की समय सीमा भी अगले साल पूरी हो जाएगी। वहीं आग लगने की घटनाओं की बात करें तो विभाग के अनुसार अप्रैल माह में करीब 40 जगहों पर आग बुझाई गई। वहीं मई माह में भी नियमित रूप से आग बुझाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी समस्या
गर्मी के महीने को आग लगने की अधिक घटनाओं के चलते फायर सीजन नाम दिया गया है। स्थानीय स्तर पर मोहनगंज में अग्निशमन विभाग तो है, लेकिन काफी समय से विभाग संसाधन और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। विभाग में मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं।
जर्जर है कर्मियों के आवास
-रंग रोगन के अभाव में कर्मचारियों के आवास जर्जर नजर आने लगे हैं। आवासीय कर्मचारियों के पीने वाले पानी के लिए बनाई गई टंकी लंबे समय से सूखी पड़ी है। वाटर टेंडर में पानी भरने के लिए बनी टंकी भी जर्जर है। जबकि समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय स्थित फायर सर्विस स्टेशन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। एफएसएसओ रमा पति तिवारी ने बताया कि सीमित संसाधनों से काम चलाया जा रहा है। 2500 लीटर क्षमता का वाटर टेंडर शासन से मिल जाए तो कार्य बेहतर हो जाएगा।
कर्मचारियों का टोटा
स्वीकृत पद- तैनाती- रिक्त
एफएसओ......00.......01
एफ एस एस ओ..1.......00
दीवान............00.......01
चालक............01.......02
फायर मैन........06.......16
फालोअर............01.......02
स्वीपर..............01......01
कंट्रोल रूम में संसाधन के नाम पर सिर्फ एक वायरलेस सेट
सूचनाओं के आदान प्रदान वा इमरजेंसी सेवाओं से निपटने के नाम पर अग्निशमन केंद्र के कंट्रोल रूम में सिर्फ एक वायरलेस सेट मौजूद है। इमरजेंसी में घटना स्थल तक पहुंचने के लिए अग्नि शमन अधिकारी के पास कोई वाहन तक की व्यवस्था नहीं है।
क्या कहते हैं अधिकारी
50 किलो मीटर के दायरे में आग लगने के दौरान बिना किसी संसाधन के उसे बुझाना अग्निशमन कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। ऐसे मौकों पर ही कर्मचारियों की कमी महसूस होती है। समस्याओं को लेकर पिछले काफी समय से उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। -शिव दरश प्रसाद, अग्नि शमन अधिकारी, अमेठी।