फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   112 non-resident Indians came to the district within two months

दो माह के भीतर जिले में आए 112 अप्रवासी भारतीय

Fri, 03 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
112 non-resident Indians came to the district within two months
गौरीगंज (अमेठी)। विदेश में रहने वाले जिले के 112 लोग पिछले दो माह में अपने घर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट एथॉरिटी की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें ऐसे लोगों के घर पहुंचकर उनकी एंटीजन जांच के साथ ही आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिया। हालांकि इनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला। फिर भी टीम 14 दिनों तक ऐसे लोगों की नियमित निगरानी करती रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद विदेश में रहने वाले जिले के लोगों का नियमित रुप से अपने पैतृक निवास पर आने का सिलसिला जारी है। अक्तूबर व नवंबर माह में ऐसे कुल 112 लोग जिले के विभिन्न गांवों में स्थित अपने पैतृक निवास पर आए। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ऐसे लोगों की सूचना सीधे उन्हें व जिला प्रशासन को भेजी जाती है। कहा कि अक्तूबर माह में 33 तो नवंबर माह में 79 लोग विभिन्न देशों से जिले में पहुंचे हैं। बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें ऐसे लोग के घर पहुंचकर मौके पर ही उनकी एंटीजन जांच करती है।
विज्ञापन

एंटीजन जांच में निगेटिव आने के बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाता है। इस दौरान आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने तक उन्हें अपने घर में होम क्वारंटीन किया जाता है। बताया कि अब तक विदेशों से जिले में आए सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं निकला है। सीएमओ ने कहा कि बावजूद इसके ऐसे सभी लोगों की नियमित रुप से 14 दिन तक निगरानी की जाती है। संबंधित सीएचसी क्षेत्र के एमओआईसी ब्लॉक की रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा हर रोज विदेश से आए लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी की गई। सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है व्यवस्था
सीएमओ ने बताया यदि विदेश से आया कोई भी व्यक्ति एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिलता है तो उसे तत्काल अस्पताल लाकर कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाता है। घर आने तथा जांच से पहले उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर उनकी भी सैंपलिंग की व्यवस्था है। सीएमओ ने जिले के सभी लोगों से उनके गांव व घर में बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति में संक्रमण का लक्षण दिखने पर तत्काल संबंधित सीएचसी अधीक्षक व अपने गांव की एएनएम को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed