फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   11 patients of hepatitis B and C found

Amethi News: हेपेटाइटिस बी और सी के मिले 11 मरीज

Fri, 20 Sep 2024 05:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
11 patients of hepatitis B and C found
अमेठी सिटी। जिले में एक से 18 सितंबर तक हेपेटाइटिस बी और सी की कार्ड जांच में कुल 22 संदिग्ध मिले थे। जिसे कन्फर्म करने के लिए वायरल लोड टेस्टिंग के लिए सैंपल भेजे गए थे। अब तक आई रिपोर्ट में हेपेटाइटिस बी के आठ व सी के तीन मरीज कन्फर्म मिले हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से हेपेटाइटिस की रोकथाम को लेकर जांच एवं इलाज की सरकारी चिकित्सालयों में नि:शुल्क व्यवस्था है। जिला अस्पताल व सीएचसी पर कार्ड के माध्यम से मरीज के हेपेटाइटिस पॉजिटिव मिलती है, तो सैंपल कन्फर्म करने के लिए केजीएमयू लखनऊ जाता है।
विज्ञापन

कन्फर्म होने के बाद सभी मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चलता है। एक से 18 सितंबर तक कुल 22 मरीजों की कार्ड से जांच हुई, जोकि संदिग्ध रूप से पॉजिटिव पाए गए। सभी संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इसमें कुल छह मरीज कन्फर्म मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जो भी मरीज कन्फर्म मिले हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में होगा। जिला अस्पताल की टीम समय-समय पर मरीजों की दवा, स्वास्थ्य आदि की जानकारी लेती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed