फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   11 complaints...not heard

Amethi News: 11 बार की शिकायत... नहीं हुई सुनवाई

Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
11 complaints...not heard
अमेठी सिटी। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुसाफिरखाना में सीडीओ सूरज पटेल व एसपी अपर्णा रजत कौशिक, गौरीगंज तहसील में एडीएम अर्पित गुप्ता, अमेठी तहसील में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र और तिलोई में एसडीएम ने शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन




मुसाफिरखाना तहसीलदार सभागार में सीडीओ सूरज पटेल के सामने शिकायती पत्र लेकर पहुंचे कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी गणेश चंद्र तिवारी ने बताया कि कुछ लोग उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। बताया कि उसने मामले की 11 बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन




मडवा गांव निवासी राजेश कुमार ने सीडीओ से कहा कि साहब कोटेदार पिता की तीन माह पूर्व हत्या कर दी गई। कोटे की दुकान रिक्त होने का पुनः चयन किया जाना है। मृतक आश्रित में दुकान आवंटित करने के बजाए चयन प्रक्रिया में कुछ लोग हाथ उठवा कर चयन चाहते हैं। इससे चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित होगी। इसलिए प्रक्रिया को वोटिंग के माध्यम से करवाने की व्यवस्था करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुड़हा मजरे शेखपुर भड़रा गांव निवासी निशक्त भुलई ने सीडीओ से कहा कि जॉबकार्ड पर मजदूरी न मिलने से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बताया कि परिवार का संयुक्त जाॅबकार्ड बना है, जिसमें पिता निर्मल, माता हंसराजी तथा पत्नी का राधा का नाम है।



जॉबकार्ड पर 100 दिन की मजदूरी पूरी हो जाने पर काम मिलना बंद हो गया, जिससे आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। दिव्यांग ने अपना व पत्नी का जॉबकार्ड अलग बनवाने की मांग की। बीडीओ को मामले में कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed