फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   100 requests, still no inheritance

Amethi News: 100 बार गुहार, फिर भी वरासत नहीं

Sun, 03 May 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 03 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
100 requests, still no inheritance
अमेठी तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर मौजूद फरियादी। -संवाद
अमेठी। भूमि विवाद और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील अमेठी में डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें फरियादियों की लंबी कतार लगी रही। अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन





दादुपुर निवासी राजेश्वरी ने बताया कि वर्ष 2010 में पति की मृत्यु के बाद से वह वरासत दर्ज कराने के लिए लगातार तहसील के चक्कर लगा रही हैं। 100 बार गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि छह माह पहले लेखपाल ने रुपये भी ले लिए, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। संग्रामपुर के जरौटा निवासी हौसिला ने बताया कि पांच वर्ष पहले बिजली मीटर के लिए पैसा जमा किया था, लेकिन आज तक मीटर नहीं लगा। बिल अधिक आ रहा है और शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन




दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि दो महीने से दिव्यांगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी पर अलग व्यवस्था न होने से परेशानी बढ़ रही है। रामदयपुर के भूपतिपुर निवासी रामसुंदर ने बताया कि गांव के श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा है, जिससे अंतिम संस्कार में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तहसील अमेठी में 32 शिकायतें मिलीं, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण हुआ। तिलोई में 29 में से तीन, मुसाफिरखाना में 19 में से दो और गौरीगंज में 50 में से दो शिकायतों का समाधान किया गया। बाकी मामलों के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed