फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   100 acres crop drowned in gomti

उफनाई गोमती के पानी में डूब गई सैकड़ों बीघा फसल

Tue, 17 Aug 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
100 acres crop drowned in gomti
07 : मुसाफिरखाना : गाजनपुर के पास बढ़े गोमती नदी के जलस्तर से प्रभावित फसल। - फोटो : AMETHI
मुसाफिरखाना (अमेठी)। गाजनपुर तराई क्षेत्र में गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। लगातार बढ़ रहे जल स्तर से किसान परेशान हैं। तैयार फसल की बर्बादी का मंजर देखने को विवश हैं। किसानों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गाजनपुर तथा छतारी गांव गोमती नदी के किनारे स्थित हैं। पिछले दिनों हुई बरसात से गोमती नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। लगातार जल स्तर बढ़ने से तराई क्षेत्र की सैकड़ों बीघा खेती की भूमि पर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

जलभराव से फसलें पानी में डूब गई हैं। फसलों के नष्ट होने की पूरी आशंका है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह ने बताया कि डूबी फसलों में उरद, तिल्ली, धान के साथ मवेशियों के चारे की फसल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बढ़े जल स्तर से अखिलेश सिंह, उद्धव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अनूप पांडेय, छात्रसाल सिंह, गंगासेन सिंह, शिव प्रसाद सिंह, जसवंत सिंह, राघवराम शर्मा, स्वामी साहू, राम बदल, जग शरण सिंह, देवसरण के साथ बहुत से किसानों की फसलें नष्ट हो गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल गोमती का जलस्तर बढ़ने पर किसानों की एक फसल नष्ट हो जाती है। किसानों ने फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed