फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   10 mohallas of Gauriganj started getting electricity from the city

Amethi News: गौरीगंज के 10 मोहल्लों को शहर से मिलने लगी बिजली

Fri, 15 Nov 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
10 mohallas of Gauriganj started getting electricity from the city
अमेठी सिटी। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल 10 मोहल्लों में ग्रामीण के बजाय अब शहरी क्षेत्र की बिजली का लाभ मिलेगा। अभी तक इन मोहल्लों में ग्रामीण रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की जा रही थी। इसके चलते लोगों में नाराजगी बनी हुई थी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय गौरीगंज में बृहस्पतिवार को विधिविधान से शहरी क्षेत्र की 24 घंटे आपूर्ति की शुरुआत की गई। ऊर्जा निगम गौरीगंज के उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अब इन मोहल्लों में शहरी क्षेत्र के अनुसार आपूर्ति की जाएगी। वहीं, इससे पहले इन क्षेत्रों में शहरी फीडर से जोड़ने के लिए लाइन आदि खींचने का कार्य ऊर्जा निगम की ओर से किया जा रहा था। गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य रूप से राजगढ़, नेनुआ हरखपुर, शोभावतपुर, जेठूपुर, पंडित का पुरवा, बरना टीकर, पूरेजयसिंह, रंजीतपुर, पलिया, पचेहरी आदि मोहल्लोंं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed