फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   10 lakh theft in seven houses of two villages

दो गांवों के सात मकानों में 10 लाख की चोरी

Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
10 lakh theft in seven houses of two villages
अमेठी/बाजार शुकुल। अमेठी के लाला का पुरवा मजरे सोमपुर मनकंठ में पूर्व प्रधान समेत चार तो बाजार शुकुल के दक्खिन गांव क्यार में तीन लोगों के मकान में घुसे चोर 10 लाख का सामान चुरा ले गए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव लाला का पुरवा मजरे सोमपुर मनकंठ निवासी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अरविंद श्रीवास्तव व छोटे भाई विपिन, व रवींद्र के मकान आसपास बने हैं। तीनों परिवारों में मंगलवार को घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

मंगलवार रात चोर मकानों के सभी कमरों का ताला काट अंदर दाखिल हो गए और कमरों में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात व जरूरी सामान चुरा ले गए। चोरों ने अरविंद के पड़ोसी आशीष श्रीवास्तव के मकान में भी चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे लोहंगी मजरे दक्खिन गांव क्यार निवासी उधम सिंह के घर चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर अलमारी में रखे लगभग डेढ़ लाख के जेवरात व आठ हजार की नगदी पर हाथ साफ किया। इसी गांव के सुचपाल के मकान से चोरों ने दो लाख रुपये के जेवरात व दो हजार की नकदी तथा पूरे झाऊ में राकेश कुमार के घर ले आभूषण व अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया।
अमेठी के एसएचओ श्याम सुंदर व बाजार शुकुल के एसएचओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed