फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1,550 ponds dug and beautified from Manerga

मनेरगा से हुई 1,550 तालाबों की खोदाई/साैंदरीकरण

Wed, 21 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
1,550 ponds dug and beautified from Manerga
अमेठी। जल संरक्षण के साथ कोविड संक्रमण काल में लोगों को रोजगार देने के लिए जिला प्रशासन ने तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना बनाई थी। इसके तहत जिले में 682 ग्राम पंचायतों में 1,550 तालाबों की खोदाई व सौंदर्यीकरण कार्य मनरेगा योजना से कराया गया।
विज्ञापन

योजना में 10 लाख से अधिक जॉबकार्ड धारकों को रोजगार दिया गया। डीएम ने योजना में चिन्हित अवशेष 550 तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर श्रमिकों को रोजगार देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण कॉल में प्रभावित लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के साथ ही गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने के लिए डीएम अरुण कुमार ने जिले की 682 ग्राम पंचायतों में 2,100 तालाबों का सौंदर्यीकरण व खोदाई का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जिम्मेदारों को ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिले में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी कार्यक्रम के तहत 1,550 तालाबों के खोदाई व सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करते हुए 10,72,408 मानव दिवस का सृजन कर जॉब कार्डधारकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिया गया। तालाब खोदाई व मानव दिवस सृजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम ने अवशेष 550 तालाबों की खोदाई व सौंदर्यीकरण कार्य पूरा करने के साथ श्रमिकों को रोजगार देने का निर्देश संबंधित बीडीओ को दिया है।

डीएम ने बताया कि 1,550 तालाबों की खोदाई व साैंदर्यीकरण में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम से 22 करोड़ 63 लाख 32 हजार रुपये व्यय किया जा चुका है। डीएम ने बताया कि जनपद में तालाबों के सौंदर्यीकरण से जहां भूमि सुरक्षित रहेगी वहीं जल संचय के साथ मवेशियों को पीने के लिए पानी तथा किसानों को सिंचाई में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed