फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1.27 lakh people will get corona vaccine this month

अमेठी में इस माह 1.27 लाख को लगेगा टीका

Sun, 04 Apr 2021 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
1.27 lakh people will get corona vaccine this month
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल माह में जिले में 1.27 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दूरस्थ इलाकों के लोगों की सुविधा के लिए 24 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल माह में जिले के प्रत्येक सेंटर पर प्रतिदिन 120 लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के अस्पताल अधीक्षक को दी है। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि टीकाकरण सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक दिन सभी 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

45 वर्ष व उससे अधिक आयु वालों को सेंटर तक ले जाने के लिए आशा बहू व एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है। सीएचसी व पीएचसी से दूर के इलाकों में 97 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इनमें से 24 पर टीकाकरण किया जा रहा है जिससे कि ग्रामीणों को दूर नहीं जाना पड़े। बताया कि विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष समूहों केे लिए तिथि नियत
सीएमओ ने बताया विशेष समूह के तहत 45 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों के लिए तिथि नियत की गई है। आठ व नौ अप्रैल को मीडिया कर्मियों एवं कारोबारी, 10 अप्रैल को बैंक एवं बीमा कर्मचारी, 12 से 14 अप्रैल को स्कूल व कॉलेज शिक्षक, 15 व 16 अप्रैल को आटो रिक्शा, बस व टैक्स चालक के साथ ही फेरी व निर्माण कर्मचारियों को टीका लगेगा।

इसी तरह 17 व 19 अप्रैल को फ्रंट लाइन वर्कर के अलावा अन्य सरकारी कर्मचारी, 20 व 21 अप्रैल को न्याय पालिका कर्मी तथा अधिवक्ता तथा 22 व 23 अप्रैल को निजी संस्थानों के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed