फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   08 farmers in balance due to incomplete verification

अधूरे सत्यापन से अधर में 2908 किसानों का धान

Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
08 farmers in balance due to incomplete verification
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना को पारदर्शी बनाने के लिए खतौनी सत्यापन किसानों के लिए परेशानी का सबब बना है। फसल बिक्री के लिए पंजीकृत 17,133 किसानों में से बृहस्पतिवार तक महज 14,225 किसानों का ही डाटा सत्यापित हुआ है। सत्यापित किसानों में से 2,409 किसानों से ही खरीद की गई है। 2,908 किसान अब भी सत्यापन की राह देख रहे हैं तो 11,816 किसान टोकन मिलने के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में किसानों के कामन धान की 1,940 रुपये प्रति क्विंटल तो ग्रेड-ए धान 1,960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद हो रही है। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत कीमत निर्धारित करने के बाद छह एजेंसियों के 69 क्रय केंद्रों को जिला प्रशासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए एक नवंबर से धान खरीद शुरू की है। धान खरीद के लिए शासन से जिले के लिए 1,25,900 एमटी खरीद लक्ष्य निर्धारित किया है। पंजीकृत किसानों के डाटा का सत्यापन करने के साथ प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन से खरीद व्यवस्था की गई है। खरीद व्यवस्था से किसानों को लाभान्वित करने में डाटा सत्यापन परेशानी का सबब बना है।
विज्ञापन

धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों के नाम दर्ज भूमि का सत्यापन करने के साथ ही भुगतान के लिए पीएफएमएस पोर्टल पर आधार व बैंक डिटेल का मिलान किया जाता है। 100 से 300 क्विंटल तक धान बेचने वाले किसानों के भूमि सत्यापन की जिम्मेदारी एसडीएम व तहसीलदार को तो 300 क्विटंल के ऊपर के सत्यापन की जिम्मेदारी एडीएम को दी गई है। गड़बड़ी रोकने के लिए यही आदेश किसानों को क्रय केंद्रों पर फसल बिक्री में व्यवधान पैदा कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार तक फसल बेचने के लिए 17,133 किसानों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकृत किसानों में 2,908 का सत्यापन अब तक लंबित है। सत्यापित हो चुके 14,225 किसानों में से 2,409 किसानों से खरीद हुई है तो 11,816 किसान किसान टोकन प्राप्त कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान पंजीकरण की स्थित तहसीलवार
तहसील - किसान -बटाईदार - कांट्रेक्ट - योग
तिलोई - 6894 - 945 - 19 -7,889
मुसाफिरखाना- 2717 - 310 - 20 -3407
गौरीगंज - 4367 - 325 - 06 -4698
अमेठी - 1415 - 84 - 00 -1499
........................................................................
योग - 15393 - 1695- 45 - 17,133
.........................................................................
बॉक्स
सत्यापन, खरीद व इंतजार से जुड़े आंकड़े
तहसील - सत्यापित - बिक्री - प्रतीक्षा में
तिलोई - 6424 - 980 - 5444
मुसाफिरखाना - 2604 - 521 - 2083
गौरीगंज - 3849 - 724 - 3125
अमेठी - 1348 - 184 - 1164
......................................................................
योग - 14225 - 2409 - 11816
.......................................................................
सत्यापित किसानों से की जा रही खरीद
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी पंजीकृत किसानों से शत-प्रतिशत समय से खरीद हो सके इसके लिए इस वर्ष 69 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। सत्यापति किसानों की जल्द खरीद हो सके इसके लिए केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने का निर्देश देते हुए खरीद प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। 28 फरवरी तक खरीद होनी है। कोशिश यह है कि समय से पंजीकृत किसानों से खरीद व भुगतान किया जा सके। पंजीकृत किसानों से खरीद नहीं होने पर केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।

सत्यापन लंबित होने पर होगी कार्रवाई
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिदिन पंजीकृत किसानों के साथ पोर्टल पर सत्यापन की समीक्षा की जा रही है। सभी एसडीएम व तहसीलदार को पंजीकरण के बाद तत्काल सत्यापित करने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके पोर्टल पर डाटा सत्यापन समयावधि के बाद लंबित रहने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed