फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Zika virus found in Bhiti's youth, stirred

भीटी के युवक में मिला जीका वायरस, हड़कंप

Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Zika virus found in Bhiti's youth, stirred
अंबेडकरनगर। जिले में जीका वायरस का पहला केस मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। भीटी तहसील क्षेत्र निवासी युवक में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को संबंधित गांव पहुंच गई। वहां युवक तो गांव में नहीं मिला, लेकिन टीम ने एहतियात के तौर पर 32 ग्रामीणों के रक्त के नमूने एकत्र किए। चिकित्सकों ने ग्रामीणों से कहा कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। विभाग पूरी नजर बनाए रखेगा।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र निवासी जिस युवक में जीका वायरस की पुष्टि हुई है, वह लखनऊ में लंबे समय से रहता आ रहा है। उसने बीते दिनों वहीं पर डेंगू आदि जांच के लिए रक्त का नमूना दिया था। इसके बाद वह शुक्रवार को अपने गांव आ गया। इस बीच शाम को ही उसकी जो जांच रिपोर्ट आई, उसमें डेंगू तो नहीं निकला, लेकिन जीका वायरस की पुष्टि हो गई। उसके भीटी का स्थायी पता दर्ज होने के चलते अंबेडकरनगर स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया। भीटी सीएचसी से कर्मचारी गांव पहुंचे तो युवक वापस लखनऊ जा चुका था।
विज्ञापन

इस बीच मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला मुख्यालय से डॉ. सुल्तान और भीटी सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष के साथ विभाग की टीम शनिवार पूर्वाह्न गांव पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी हासिल की कि कौन-कौन लोग युवक के संपर्क में रहे। टीम ने इसके बाद एक-एक कर 32 ग्रामीणों के खून के नमूने एकत्र किए। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि विभाग सभी जरूरी प्रबंध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटकर डॉ. सुल्तान ने बताया कि संबंधित युवक में कोई खास लक्षण की जानकारी नहीं हुई है हालांकि उसमें जीका वायरस की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों के नमूने लिए गए हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट में जो नतीजे आएंगे, उसके अनुसार आगे देखा जाएगा। उधर, प्रभारी सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने कहा कि जीका वायरस अभी इधर कहीं नहीं है। यह युवक भी लखनऊ रहता है। वहीं हुई जांच में पुष्टि हुई है। वह वापस लखनऊ चला गया है। यहां अपने गांव में वह कल कुछ देर ही रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed