फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Zahkhuran

फल व्यापारी को बेहोश कर जहरखुरान ने उड़ाए 44 हजार

Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Zahkhuran
अंबेडकरनगर। नवरात्र पर्व के लिए फल लेने फल मंडी अयोध्या जा रहा व्यवसाई मंगलवार सुबह जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। फल व्यवसायई को अहिरौली थाना अन्तर्गत कटेहरी बाजार के निकट सड़क के किनारे फेंककर उसकी जब में रखा 44 हजार रुपये बदमाश लेकर भाग गए। बेहोशी की दशा में पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना अन्तर्गत कटेहरी बाजार के निकट मंगलवार सुबह कुछ राहगीर उधर से गुजरे, तो सड़क के किनारे एक अधेड़ को बेहोशी की दशा में पड़ा देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में वहां आसपास के भी ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उसकी पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी होते ही एसओ अहिरौली प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कपड़े की तलाशी लेने पर मिली आईडी के आधार पर उसकी पहचान श्रवण कुमार (50) पुत्र भगुनी सोनकर निवासी खानपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बेहोशी की दशा में अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद होश में आए श्रवण ने बताया कि वह फल व्यवसाई है। नवरात्र पर्व को देखते हुए वह फल लेने के लिए मंगलवार भोर में फल मण्डी अयोध्या जाने के लिए अतरौलिया बाजार से एक जीप पर सवार हुआ।

जीप पर पहले से ही चार यात्री बैठे हुए थे। कुछ दूर चलने के बाद एक यात्री ने पानी पीने के लिए उसे पानी से भरी बोतल दी। पानी पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी आंख जिला अस्पताल में खुली। बताया कि बदमाशों ने फल खरीदने के लिए जेब में रखा 44 हजार रुपये पार कर दिया। बाद में पीड़ित ने मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed