{"_id":"7c3e6b12303eeaaa8a5ae7d470f7f381","slug":"youth-was-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने युवक की पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों ने युवक की पीटा, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार रामपुर बेलवाडाड़ी गांव में कुछ लोगों ने सार्वजनिक नाली एवं चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर रखा था। गांव के रामसूरत ने तहसील व थाने में प्रार्थना पत्र देकर नाली एवं चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की थी। तहसीलदार रमेश मौर्य द्वारा गठित राजस्व टीम ने विगत दिनों पैमाइश कर सीमांकन कर दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि राजस्व टीम द्वारा किए गए सीमांकन को तोड़ते हुए सोमवार को हमलावरों ने रामसूरत को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने जहांगीरगंज थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को सिर्फ शांतिभंग की आशंका में चालान कर कार्रवाई पूरी कर दी।
विज्ञापन