फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth preparing for exam dies of dengue

Ambedkar Nagar News: परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की डेंगू से मौत

Mon, 14 Oct 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 14 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth preparing for exam dies of dengue
अंबेडकरनगर। डेंगू से आलापुर तहसील क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी से इन्कार करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को सिर्फ एक नया मरीज सामने आया। ऐसे में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हो गई।
विज्ञापन

डेंगू से मरीजों के प्रभावित होने का सिलसिला रुक नहीं रहा। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवमूरत का पुरवा निवासी श्रीकांत यादव (28) अयोध्या में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। उसे तेज बुखार होने के बाद परिजनों ने घर बुला लिया। इसके बाद निकटवर्ती जनपद आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से लखनऊ रेफर करने पर शनिवार देर रात निधन हो गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि मौत की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। टीम भेजकर पता लगाया जा रहा है। एक नया मरीज जरूर मिला है। उसकी हालत ठीक है। अब तक सामने आए कुल 12 मरीजों का इलाज उनके घर पर, तीन का राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में जबकि तीन अन्य मरीजों का अन्य जनपद में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed