फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth participated in voting with enthusiasm

उत्साह के साथ युवाओं ने की मतदान में हिस्सेदारी

Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth participated in voting with enthusiasm
अंबेडकरनगर। गांव की सरकार चुनने के लिए युवाओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सेदारी की। गुरुवार को सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर युवाओं ने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही ऐसे लोगों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाने का कार्य किया जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे थे। सभी का कहना था कि युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी दिखानी चाहिए तभी एक स्वच्छ व साफ सुथरी छवि वाली गांव की सरकार का गठन होगा।
विज्ञापन

युवा मतदाताओं ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग बढ़चढ़ करें। ताकि एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके। सद्दरपुर मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग कर बाहर निकली शिवांगी व साधना ने कहा कि मैंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है, जिससे की एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके।
विज्ञापन

मुस्कान वा सोनम ने कहा कि हम सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग जाति धर्म से ऊपर उठकर किया है। ताकि एक योग्य प्रतिनिधि के हाथों में गांव की सरकार की बागडोर दी जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि जाति धर्म भेदभाव से ऊपर उठकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जब तक की जाति धर्म से ऊपर उठकर हम काम नहीं करेंगे, तब तक गांव व देश का विकास सुचारू रूप से नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed