फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth Murdered Following Dispute Over Making Way in Ambedkar Nagar Companion in Critical Condition

UP News: रास्ते से हटने को लेकर शुरू हुआ विवाद, आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला; साथी की हालत गंभीर

Sun, 31 May 2026 09:46 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 09:46 AM IST
सार

अंबेडकरनगर में रास्ते से हटने को लेकर शुरू हुए विवाद में आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। जबकि, उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Youth Murdered Following Dispute Over Making Way in Ambedkar Nagar Companion in Critical Condition
मौके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


घटना सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लखनिया गांव की है। बताया गया कि मूल रूप से शरीफपुर निवासी साहिल (22) अपने साथी जमशेद के साथ शनिवार देर रात लखनिया बाजार से दूध लेकर घर लौट रहा था। पंचायत भवन के पास कुछ युवकों से रास्ते से हटने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट लगी

मारपीट के दौरान साहिल के सिर में गंभीर चोट लग गई। साथी जमशेद भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही

वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि, जमशेद का उपचार चल रहा है। सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी ने बताया कि रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed