{"_id":"670c1b6452bfc8564f0fc7e4","slug":"youth-injured-in-jackal-attack-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122797-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सियार के हमले में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सियार के हमले में घायल युवक की मौत
Mon, 14 Oct 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। सियार के हमले में घायल युवक की लगभग एक माह बाद लखनऊ में रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम गांव में शव को दफन कर दिया गया। थाना क्षेत्र महरुआ के नरहरपुर निवासी राजेश तिवारी (36) पर बीते 16 सितंबर को सियार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मालूम हो कि घटना के बाद ग्रामीणों ने सियार को पीट-पीटकर मार डाला था। इस बीच हमले में घायल राजेश को सीएचसी भीटी में ले जाकर न सिर्फ इलाज कराया गया बल्कि आवश्यकतानुसार इंजेक्शन भी लगे थे।
बताया जाता है कि दो दिन पहले शुक्रवार को राजेश की तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी भीटी के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने संक्रमण पूरे शरीर में फैल जाने की बात कहते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचा तो वहां पहुंचे सीएचसी भीटी के चिकित्सकों ने संक्रमण फैलने की आशंका बताते हुए शव को दफन करने को कहा। इस पर परिजनों ने गांव में ही शव को दफन कर दिया।