फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth Icon Praveen gets state-level highest honor for youth

यूथ आइकॉन प्रवीण को मिला युवाओं का राज्य स्तरीय सर्वोच्च सम्मान

Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth Icon Praveen gets state-level highest honor for youth
अंबेडकरनगर। यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्त ने एक बार जिले का मान बढ़ाया है। यूपी दिवस के उपलक्ष्य में अवध शिल्प ग्राम लखनऊ के भव्य प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें युवाओं का सर्वोच्च सम्मान देकर सम्मानित किया। जिले में पहली बार किसी युवा को इस सम्मान से नवाजा गया है। जनपद की झोली में मिली इस नई उपलब्धि से खुश होकर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने लोहिया भवन सभागार में प्रवीण को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीते दिनों शासन द्वारा घोषित किया गया था कि राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर जिले के प्रवीण गुप्त को मुख्यमंत्री द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 24 से 26 जनवरी पर यूपी दिवस के कार्यक्रम में रविवार को जिले के यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से युवाओं का राज्य स्तरीय सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया। सोमवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर लोहिया भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें डीएम ने प्रवीण को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि शासन की तरफ से प्रवीण को दिया गया युवाओं का राज्य स्तरीय सर्वोच्च सम्मान गौरव की बात है। सीडीओ घनश्याम मीणा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, टांडा विधायक संजू देवी, विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed