फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies after being hit by Vande Bharat train

Ambedkar Nagar News: वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 01 Oct 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by Vande Bharat train
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के कादनपुर में सोमवार की शाम रेल ट्रैक पार करते समय वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से अंगद की सोमवार की शाम मौत हो गई।
विज्ञापन

अंगद शहजादपुर नई बाजार जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर राइस मिल के निकट रेल ट्रैक पार करते समय वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने जाफरगंज स्टेशन पर एक मिनट के लिए ट्रेन रोककर हादसे की जानकारी कर्मियों को दी। इसके बाद जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रेलवे सीमा से बाहर होने के चलते अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गई। अंगद की मौत की खबर सुनते ही पत्नी फूलकुमारी अचेत हो गईं। दो बेटे साहिल (5) व शिवा (3) हैं। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed