फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PET: 9,816 candidates to take the exam at 23 centers

पीईटी : 23 केंद्रों पर 9816 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Wed, 21 Oct 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
PET: 9,816 candidates to take the exam at 23 centers
अंबेडकरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में परीक्षा के लिए 23 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 9816 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए डीएम ईशा प्रिया ने सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
विज्ञापन

डीएम ने तैनात अधिकारियों को परीक्षा से तीन दिन पहले अपने-अपने केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। साथ ही आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय स्थिति सामने आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं। केंद्राध्यक्षों और मजिस्ट्रेटों को परीक्षा के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईओएस कौस्तुभ सिंह ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा से लेकर परिवहन तक पुख्ता इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग-अलग कर्मियों की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और सवारी वाहनों में निर्धारित किराये से अधिक वसूली रोकने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा, बीएनकेबी कॉलेज अकबरपुर, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर, डॉ. गणेश कुमार जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज इंडस्ट्रियल एस्टेट विद्युतनगर टांडा, एफटी इंटर कॉलेज टांडा, जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़गांव जलालपुर, जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला, मिर्जालाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, मोहराई नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज बरियावन व कटेहरी, एलबी राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी, एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज रामपुर, शास्त्री औद्योगिक इंटर कॉलेज कासिमपुर, श्री राजेंद्र छात्र इंटर कॉलेज हंसवर और टीएनपी इंटर कॉलेज टांडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed