{"_id":"6a49410b119dcacc59033e72","slug":"young-woman-attacked-with-a-wrench-suffers-serious-facial-injuries-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159885-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवती पर हंसिये से हमला चेहरे पर आईं गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवती पर हंसिये से हमला चेहरे पर आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन
अकबरपुर इलाके के फत्तेपुर ककरडिला में घायल ज्योति का जिला अस्पताल में हो रहा इलाज। स्रोत ग्रामी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर इलाके के फत्तेपुर ककरडिला में शादी से महज दो दिन पहले शनिवार को युवती पर उसके मंगेतर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। चेहरे पर कई वार होने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि आरोपी मौके से भाग गया। मालीपुर के अल्लीपुर कोड़रा निवासी ज्योति (24) की शादी छह जुलाई को बेवाना के इब्राहिमपुर निवासी मृत्युंजय से होनी थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और पूर्व में कोर्ट मैरिज भी हो चुकी थी। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह की तिथि तय हुई थी। परिजनों के अनुसार मृत्युंजय उनके घर आता जाता था।
शनिवार सुबह वह उनके घर आया और ज्योति को फेशियल कराने के बहाने अकबरपुर ले गया। आरोप है कि वह फत्तेपुर ककरडिला के पास ले गया, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आक्रोशित मृत्युंजय ने गन्ने के खेत के पास पड़ा हंसिया उठाकर ज्योति के चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे युवती गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी।
शोर सुनकर स्थानीय लोगों का आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। ज्योति की छोटी बहन नेहा ने बताया कि सोमवार को उनकी बड़ी बहन की मृत्युंजय के साथ शादी होनी थी।
विज्ञापन
दूसरे युवक से शादी करना चाहते थे युवती के परिजन :
कोर्ट मैरिज के बाद भी दोनों लंबे समय से एकसाथ नहीं रह रहे थे। अलगाव के काफी समय बाद ज्योति के परिजनों ने दूसरे लड़के से उसकी उसकी शादी तय कर दी। इस बात का पता चलने के बाद युवक ज्योति के घर जाकर विरोध जताया था। इसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर सोमवार को शादी की तारीख तय की थी। ऐसे में मृत्युंजय ने युवती को बहाने से बुलाकर धारदार हथियार से उसके चेहरे पर हमला क्यों किया इसका पता अभी नहीं चल सका है।