फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man's body found in canal, sensation

नहर में मिला युवक का शव, सनसनी

Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found in canal, sensation
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर मुबारकपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक देने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर मुबारकपुर गांव के कुछ ग्रामीण नहर की तरफ जानवर चराने गए थे। ग्रामीणों ने वहां एक युवक का शव नहर की पुलिया में फंसा देखा। जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने फोन कर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकलवाया।
विज्ञापन

युवक की पहचान कराने की कोशिश पुलिस ने की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव करीब तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंके देने की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी रमाकांत प्रजापति ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed