{"_id":"587e58684f1c1b700deffb14","slug":"young-man-killed-in-the-accident-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से टांडा जा रहे दो युवक की जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज बाजार निवासी मोहसिन (20) पुत्र मोहम्मद वसीम अपने चाचा तफ्सीर (38) पुत्र अली हसन के साथ बाइक से मंगलवार अपराह्न टांडा जा रहा था। अलीगंज थाना क्षेत्र के आसोपुर गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मोहसिन को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तफ्सीर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन