{"_id":"67057dc15f7b642c96095044","slug":"young-man-killed-brother-injured-in-collision-with-npps-garbage-vehicle-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-122541-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नपं के कूड़ा वाहन की टक्कर से युवक की माैत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नपं के कूड़ा वाहन की टक्कर से युवक की माैत, भाई घायल
Wed, 09 Oct 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के कूड़ा वाहन ने मंगलवार दिन में अचलूपुर गांव निवासी बाइक सवार दो सगे भाइयोंं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बाद में बड़े भाई की माैत हो गई। जबकि दूसरे को पहले मेडिकल काॅलेज फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद माैके से चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है।
इल्तिफातगंज थानाक्षेत्र के सगे भाई अभिषेक (17) और दीपक (14) मंगलवार दोपहर को इल्तिफातगंज डाकघर में आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचे थे। शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से घर वापस जा रहे थे। बड़ा भाई अभिषेक बाइक चला रहा था। जबकि छोटा दीपक पीछे बैठा था। वे अलनपुर गांव के निकट पहुंचे थे, तभी वितरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार नगर पंचायक इल्तिफातगंज के कूड़ा वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हेल्मेट नहीं पहने होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोट आ गई।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी टांडा पहुंचाया। वहां अभिषेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक को राजकीय मेडिकल सद्दरपुर रेफर कर दिया। बाद में वहां से उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों को टक्कर मारने वाले नगर पंचायत के कूड़ा वाहन को सीज कर दिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।