फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man and girl gave life by hanging

युवक व युवती ने दी फांसी लगाकर जान

Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Young man and girl gave life by hanging
जलालपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं सम्मनपुर थाना क्षेत्र में युवक ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार ने युवती के शव का आननफानन में अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के दो थानों में युवक व युवती द्वारा आत्महत्या करने की घटना से रविवार को हड़कंप मच गया। पहले जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने घर में ही फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवारीजनों को यह जानकारी हुई तो वे सन्न रह गए। आननफानन परिवार के सदस्यों ने शव का दाह संस्कार भी कर दिया। पुलिस को इसकी जानकारी भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सुबह कुछ देर बाद ही सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लखनिया गांव में रविवार दोपहर बाद युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने की खबर सामने आ गई। यहां भी परिवार के सदस्य पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने ले जाने लगे। इसी बीच सम्मनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दोनों घटनाओं को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि युवक व युवती एक ही कॉलेज के छात्र रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने दोनों घटनाओं में फिलहाल किसी भी तालमेल से इंकार किया है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों अलग अलग घटनाएं हैं। उनका आपस में कोई सामंजस्य होने की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed