फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Yoga keeps the body's daily routine balanced

Ambedkar Nagar News: योग से संतुलित रहती है शरीर की दिनचर्या

Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Yoga keeps the body's daily routine balanced
श्रवणक्षेत्र। अकबरपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के मोहल्लों के लोगों ने भाग लिया। शिविर संयोजक जगदीश सिंह ने बताया कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे शरीर की दिनचर्या संतुलित रहती है और शरीर के साथ-साथ विचार भी स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन

यह शिविर पिछले करीब चार वर्षों से प्रतिदिन निशुल्क चलाया जा रहा है।शिविर में प्रतिदिन लगभग 35 लोग योग करने के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में यह संख्या बढ़कर करीब 50 तक पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में भी लोग नियमित रूप से योग करने आते हैं। ठंड के समय हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बुजुर्गों को योग करने और ठंड से बचाव की सलाह दी जाती है। योग के माध्यम से शुगर, हार्ट और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed