{"_id":"64a700257d9d72824001c02b","slug":"yoga-is-necessary-ambedkar-nagar-news-c-13-1-322073-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जीवन में संतुलन के लिए योगासन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जीवन में संतुलन के लिए योगासन जरूरी
Thu, 06 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। योग व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक तौर पर फिट रखता है। इसी लिए जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए योग एक बेहतर माध्यम है। यह बात बृहस्पतिवार को पहितीपुर में आयोजित योगाभ्यास शिविर में प्रशिक्षक हनुमान प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से दिल, फेफड़ा व श्वास संबंधी बीमारी दूर होती हैं।
इससे पहले योगाचार्य ने लोगों को कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उज्जयी के अलावा मंडूक आसन, वृक्षासन आदि के बारे में जानकारी देते हुए इन्हें करने का विधिवत अभ्यास कराया। कहा कि इसके नियमित अभ्यास से शारीरिक व्याधियां दूर होने के साथ मानसिक विकार भी दूर हो जाते हैं। नियमित योग करने से गठिया व जोड़ों का दर्द तक दूर हो जाता है।