{"_id":"63bda2d44bbf0644b8287886","slug":"x-ray-not-being-done-in-chc-for-six-months-patients-returning-disappointed-ambedkar-nagar-news-lko666018660","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सीएचसी में ठप है एक्स-रे, निराश लौट रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सीएचसी में ठप है एक्स-रे, निराश लौट रहे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सीएचसी जहांगीरगंज की एक्स-रे मशीन छह महीने से ठप पड़ी है। इसे ठीक कराने के लिए जिम्मेदार पूरी तरह से मौन साधे हैं। नतीजा यह कि मरीजों को नि:शुल्क एक्सरे जांच की सुविधा भी नहीं मिल रही है। इससे प्रतिदिन मरीजों व तीमारदारों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
जहांगीरगंज सीएचसी में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से कई मरीजों को एक्स-रे जांच की जरूरत पड़ती है। यहां मशीन खराब होने से मरीजों को मुश्किल हो रह है।
संबंधित मरीजों को मजबूर होकर बाहर निजी सेंटरों पर एक्स-रे कराना पड़ता है। इसके लिए उन्हें 300 रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है। मंगलवार को सीएचसी पर मिले श्रीनाथ व दिवाकर ने कहा कि एक्स-रे न होने के चलते अब बाहर से जांच करानी पड़ेेगी।
विज्ञापन
महिला मरीज दीपा ने कहा कि एक्स-रे के लिए पैसे नहीं लाए थे। अब दोबारा आकर जांच करानी पड़ेगी। अस्पताल में कर्मचारियों की मनमानी भी खूब है। लोगों ने बताया कि वे समय से कभी अस्पताल नहीं आते।