{"_id":"628a7541f5c74559454f79a0","slug":"x-ray-machine-broken-for-six-months-ambedkar-nagar-news-lko6317936127","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से एक्स-रे मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से एक्स-रे मशीन खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में छह माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन की गड़बड़ी अब तक दूर नहीं हो सकी है। इससे मरीजों को एक्स-रे के लिए निजी जांच केंद्रों तक की दौड़ा लगा महंगी जांच कराने की परेशानी उठानी पड़ रही है। सीएचसी में प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज हड्डी रोग संबंधी बीमारी का इलाज कराने के लिए आते हैं। इनमें से तमाम मरीजों को जांच में एक्स-रे कराने का मशवरा डॉक्टर देते हैं। ऐसे में एक्स-रे मशीन की गड़बड़ी से मरीजों और तीमारदारों को जांच के लिए भटकना पड़ता है।
सीएचसी जहांगीरगंज में मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है। इसके चलते ही बीते छह माह से अस्पताल में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन अब तक दुरुस्त नहीं हो पा रही है। अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदार बीते काफी समय से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन से जुड़े जिम्मेदार इस अहम मामले में उदासीन बने हैं।
इसका खामियाजा दो गुना खर्च पर निजी केंद्रों से एक्स-रे कराने वाले मरीजों व तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। ओपीडी में इलाज के लिए आए राकेश, सियाराम, अटल व प्रदीप ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा मरीजों को नहीं मिल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. उदयचंद यादव ने बताया कि एक्स-रे मशीन की खराबी दुरुस्त कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही एक्स-रे मशीन ठीक होने की संभावना है।