{"_id":"62dee07485c7d52d753c7004","slug":"worship-with-jalabhishek-with-chants-of-har-har-mahadev-ambedkar-nagar-news-lko6411398124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक संग पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक संग पूजन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शिवबाबा के निकट उल्लास जताते कांवड़िए।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिले में कांवड़ यात्रा का जोर रहा। सुबह से ही अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर कांवडिय़ों का जत्था हर हर महादेव के जयकारे के साथ नाचते झूमते शिव मंदिरों व शिवालयों की तरफ बढ़ता दिखा। हर हर महादेव के जयघोष के साथ पवित्र शिवबाबा धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोले का जल व दुग्ध के साथ अभिषेक कर पूजा अर्चना की।
भगवा वस्त्र पहने कांधे पर कांवड़ लिए शिव भक्त डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों की धुन पर बम बम भोले का उद्घोष करते चल रहे थे। इन शिव भक्तों के स्वागत के लिए यात्रा रूट पर जगह जलपान, प्रसाद आदि की व्यवस्था भी की गई थी। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी इस दौरान कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की कवायद में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे नजर आए।
भगवान शिव का जलाभिषेक सरयू नदी के पवित्र जल से करने के लिए विभिन्न संसाधनों से बीते रविवार को अयोध्या के लिए निकले कांवड़िए सावन के दूसरे सोमवार पर भोर से ही पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। जनपद सीमा यादवनगर से ही पुलिस व प्रशासनिक महकमा कांवड़ियों की सुरक्षा निगरानी को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन
एसडीएम भीटी सुनील कुमार व सीओ सुरेश कुमार मिश्र जनपद की अयोध्या सीमा पर मुस्तैद नजर आए। यादवनगर तिराहे पर पुलिस टीम ने कांवड़ियों की अगुवानी की। इसके बाद जत्था अपने अपने देवालयों की तरफ आगे बढ़ा। अकबरपुर नगर के पवित्र धाम शिवबाबा में दर्शन पूजन के लिए विशेषतौर पर शिवभक्तों का हुजूम जुटा।
कांवड़ियों के साथ ही आम श्रद्धालु भी बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार सुबह भोर से लेकर देर रात तक पूजा अर्चना में जुटे दिखे। इसके साथ ही अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित शिवालय पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश व प्रदेश की बेहतरी के लिए प्रार्थना भी की।
ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में शिवभक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक करने के साथ ही पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा।
डीएम-एसपी ने किया कांवड़ियों का स्वागत
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शिवबाबा धाम पहुंचे डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कांवड़ियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कहा कि श्रद्धालुओं की मदद के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। दोनो आला अफसरों ने इसके बाद शिवबाबा व अन्य स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर तैनात पुलिसकर्मियों को रूट डायवर्जन का पालन पूरी सख्ती से कराने का निर्देश भी दिया।
श्रद्धालुओं को लगाया तिलक
सावन माह के दूसरे सोमवार को मंदिर व शिवालयों में पहुंचे शिवभक्तों की आवभगत करने को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच होड़ दिखी। इस दौरान भगवा वस्त्र धारण कर प्रबुद्ध लोग कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत करते दिखे। समाजसेवी अनिल मिश्र ने शिव भक्ति धाम पहुंचने वाले भक्तों को माला फूल पहनाकर स्वागत करने के साथ ही उनकी आरती भी उतारी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के पति भाजपा नेता मनोज गुप्त टीम के साथ शिव भक्तों की सेवा सत्कार में जुटे दिखे।
सुरक्षा के रहे चाक चौबंद इंतजाम
कांवडिय़ों के हुजूम को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही जरूरी इंतजाम कर रखे थे। अकबरपुर अयोध्या मार्ग, टांडा अयोध्या मार्ग, बसखारी से अकबरपुर मार्ग, जलालपुर से अकबरपुर, मालीपुर से मार्ग, दोस्तपुर अकबरपुर मार्ग सभी पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए डायवर्जन लागू रहा। अलग अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई, जिससे लिंक मार्गों से आने वाले वाहन मुख्य मार्गों पर न आएं। निगरानी के लिए शहर को आठ जोन व 78 सेक्टर में बांटकर पुलिस की टीमें यात्रा रूट पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों की मदद से पूरे समय नजर बनाए रखने में जुटी दिखी।