फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worship of mother Saraswati on Vasant Panchami

वसंत पंचमी पर की मां सरस्वती की आराधना

Tue, 16 Feb 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Worship of mother Saraswati on Vasant Panchami
अंबेडकरनगर के साकेत एकेडमी सूरापुर में बसंत पंचमी मौके पर मां सरस्वती की आराधना करतीं छात्राएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। वसंत पंचमी पर्व मंगलवार को जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह मां सरस्वती की आराधना की गई। विभिन्न विद्यालयों में समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कई विद्यालयों में हवन-पूजन के साथ ही छात्रों व शिक्षकों ने पौधरोपण भी किया। टांडा व आलापुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर दान पुण्य किया। विभिन्न क्षेत्रों में देर शाम नागरिकों ने होलिका दहन स्थानों पर रेड़ के पेड़ को लगाने की भी परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में वसंतोत्सव पर ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव ने पूजन-अर्चन कर छात्र-छात्राओं को वसंत ऋतु के बारे में जानकारी दी। छात्रा कीर्ति शर्मा, आकांक्षा पाण्डेय, अंशिका वर्मा, अनामिका को उपहार में सामान्य ज्ञान की पुस्तक दी गई। केश कुमारी स्मारक पब्लिक स्कूल लालापुर में वसंती पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आलोक पटेल ने पूजन-अर्चन के बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रबंधक रामदीन वर्मा, अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, शशि वर्मा, नेहा वर्मा व हरिश्चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डोयन पब्लिक स्कूल अकबरपुर में वसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। प्रबंधक शिवकुमार तिवारी, अभिनव त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, भाष्कर त्रिपाठी, प्रीती श्रीवास्तव व विनय चौधरी आदि ने छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी की बधाई दी। साकेत एकेडमी सूरापुर में प्रबंधक प्रभाकर वर्मा के नेतृत्व में मां सरस्वती की आराधना की गई। इस मौके पर रंजना वर्मा, पवन कुमार मिश्र, प्रियांशु वर्मा, पलक चौधरी, अनिकेत सिंह व पीयूष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पावन सरयू में स्नान कर तट पर स्थित मठ मंदिरों में दर्शनञपूजन किया। नगर में भोर से ही लोगों ने सरयू की जलधारा में डुबकी लगाना शुरू किया, जो अपराह्न तक चलता रहा। मुख्य रूप से नगर के प्राचीन श्रीउ दासीन आश्रम हनुमान मंदिर मीरानपुर में मां दुर्गा, मां सरस्वती, वीर हनुमानजी महाराज, राधा कृष्ण का भव्य श्रृंगार हुआ। विद्या की देवी मां सरस्वती के इस महाप र्व पर सरस्वती शिशु मंदिर, बाबा रामशरण दास बालिका इंटर कॉलेज मखदूमनगर, बीआरएचडी गर्ल्स स्कूल शंकरगढ़ अलीगंज, सतगुरु दयालदास सनातन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा, लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज मुबारकपुर व रामदुलारी संस्कृत बालिका महाविद्यालय में विधिविधान के साथ यज्ञ हवन के साथ पूजन-अर्चन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed