{"_id":"602028618ebc3e26b4106456","slug":"workers-should-prepare-for-the-panchayat-elections-ambedkar-nagar-news-lko5637061199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते सयुस जिलाध्यक्ष ?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर समाजवादी युवजन सभा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को आरबी इंटर कॉलेज अहेथिया किशुनीपुर में हुई, जिसमें विधानसभा क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने सर्व सम्मति से अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र की नई कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। इसमें विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश निषाद, उपाध्यक्ष नौशाद मुन्ना, महासचिव प्रिंस पाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन चौधरी, सचिव पद की जिम्मेदारी संजय निषाद, आदर्श कुमार, अशोक कुमार को सौंपी गई। इसके अलावा संदीप सुमन, अजय निषाद, प्रदीप विश्वकर्मा, अजीत सिंह, मेराज अंसारी, राजपाल व अमृत सुमन को सदस्य पद की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कमेटी बूथ स्तर पर काम करेगी। कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही एक बार फिर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
वक्ताओं ने कहा कि सपा महापुरुष डॉ. राममनोहर लोहिया, डॉ. बीआर आंबेडकर, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, जनेश्वर मिश्र व मोहन सिंह के बताए आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। महापुरुषों की इसी विचारधारा को लेकर जनता के बीच जाने की जरूरत है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में पार्टी नेतृत्व व संगठन के दिशा निर्देशों पर काम करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौरसिया, जिला महासचिव रोहित बौद्ध, कार्यक्रम प्रभारी विनीत श्रीवास्तव, सह प्रभारी हेमंत यादव, दिलीप विश्वकर्मा, धीरेंद्र त्रिपाठी व आशीष यादव आदि मौजूद रहे।