फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worked for old pension by wearing a black band

Ambedkar Nagar News: पुरानी पेंशन के लिए काली पट्टी बांध किया काम

Tue, 01 Apr 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 01 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Worked for old pension by wearing a black band
कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते अटेवा के पदा​धिकारी व कर्मचारी।
अंबेडकरनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट शिक्षकों और कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में काली पट्टी बांध कर काम किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल ने कहा कि देश में पैसे की कोई कमी नहीं है। कमी होती तो माननीयों का एक साथ विभिन्न भत्तों सहित 24 प्रतिशत वेतन न बढ़ जाता। उद्योगपतियों का कर्ज न माफ होता। जिला संयोजक राम बली त्रिशरण ने कहा यूपीएस में कर्मचारियों के जीवन भर की गाढ़ी कमाई का 10 प्रतिशत सरकार जब्त कर लेगी। जिला महामंत्री धर्मेंद्र यादव ने बताया कि एक बार यूपीएस चुन लिया तो फिर कभी दूसरी योजना में नहीं जा सकते। वहीं यूपीएस में विभिन्न प्रकार की शर्तें भी लागू हैं।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष अनुज वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न करना कर्मचारियों का अपमान है। न्याय विभाग के अमृत लाल ने कहा कि पूरा जीवन सरकार की सेवा के बदले में सरकार वृद्धावस्था में बेसहारा और लाचार छोड़ देना चाहती है। बसखारी ब्लॉक संयोजक आशुतोष वर्मा और जहांगीरगंज संयोजक शिवाकांत सिंह ने बताया कि जिस प्रकार सरकार ने पुरानी पेंशन का निजीकरण करके सरकारी कर्मचारियों को एनपीएस का झुनझुना पकड़ा रही है। उसी प्रकार सरकारी नौकरियों का भी निजीकरण हो रहा है जो आने वाले समय में देश के लिए घातक साबित होगा। जिला महामंत्री लैब टेक्नीशियन संघ विपिन वर्मा ने कहा कि शेयर मार्केट में कर्मचारियों का रुपया जबरन लगाया जा रहा है। नलकूप विभाग के बोरिंग टेक्नीशियन जिलाध्यक्ष अखिलेश पाल ने कहा कि एक ही देश में कुछ लोगों को पुरानी कुछ को नयी पेंशन देना भेदभाव है। रवि श्याम पटेल जिलाध्यक्ष फार्माासिस्ट संघ, महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि एनपीएस को समझने में 20 वर्ष लग गए तो यूपीएस का क्या हाल होगा। रेलवे मेंटेनर राम बदन ने कहा कि यदि सरकार एनपीएस और यूपीएस का विकल्प दे रही है तो एक विकल्प ओपीएस का भी दे दें। इस दौरान विभिन्न विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed