फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women will offer arghya to the setting sun today

डूबते सूर्य को आज अर्घ्य देंगी महिलाएं

Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women will offer arghya to the setting sun today
अंबेडकरनगर। पुत्र की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले पर्व डाला छठ का उल्लास एक दिन पहले मंगलवार को जिले में चहुंओर दिखा। जिले भर के बाजारों में पूरे दिन महिलाओं ने पर्व से संबंधित सामग्रियों की जमकर खरीदारी की। इन सबके बीच मंगलवार को खरना परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने गुड़ की खीर व रोटी का सेवन किया। इससे पहले महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। बुधवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद गुरुवार सुबह उगते सूर्य को नदी व तालाब में जाकर अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

छठ माता की विशेष पूजा-अर्चना के रूप में मनाए जाने वाले पर्व डाला छठ का उल्लास मंगलवार को ही चहुंओर देखने को मिला। बुधवार को पर्व के मुख्य दिन उल्लास में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए एक दिन पहले ही मंगलवार को महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर पर्व से संबंधित सामग्रियों की बढ़-चढ़कर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में खरीदारों के बड़ी संख्या में पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। इस बीच मंगलवार को पर्व के दूसरे दिन खरना की परंपरा अदा की गई। निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने शाम को गुड़ की खीर बनाई। इसके बाद विशेष पूजन-अर्चन कर गुड़ की खीर व रोटी का सेवन किया।
बुधवार को पर्व के मुख्य दिन महिलाएं पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। शाम में डूबते सूर्य को नदी या फिर तालाब के पानी में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद गुरुवार सुबह एक बार फिर से नदी या फिर तालाब में घुटने भर पानी में पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद ही व्रत का पारण करेंगी।
महिलाओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सरयू व तमसा नदी के तट पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट गायत्री मंदिर के पास तमसा नदी के तट पर गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा जा रहा है।

अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि तमसा नदी के तट पर विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। अर्घ्य देने के लिए नदी के किनारे गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed