फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women start Chhath Puja with a bath

महिलाओं ने नहाय खाय के साथ शुरू की छठ पूजा

Tue, 09 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women start Chhath Puja with a bath
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में डाला छठ को लेकर कपड़े खरीदते नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। चार दिवसीय छठ पूजा पर्व सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। व्रतधारी महिलाओं ने भोजन में लौकी व रोटी ग्रहण की। व्रत की शुरुआत करने के साथ ही महिलाओं ने घरों व रसोई की विशेष रूप से सफाई की। छठ पूजा का मुख्य आयोजन बुधवार व गुरुवार को होगा। महिलाएं अस्ताचलगामी व उदयाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना करेंगी। छठ पर्व को लेकर महिलाओं का उत्साह चरम पर है। सोमवार को इसका नजारा बाजारों में भी देखने को मिला। महिलाओं ने बाजार में नए वस्त्र, पूजा सामग्री आदि की खरीदारी की। छठ पूजा को लेकर अकबरपुर नगर के अलावा टांडा व अन्य क्षेत्रों में पवित्र घाटों पर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

छठ पूजा पर्व की शुरुआत सोमवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गई। पहले दिन व्रत रखने वाली महिलाओं ने लौकी की सब्जी व रोटी ग्रहण की। हालांकि मुख्य उपासना बुधवार व गुरुवार को होगी। सोमवार को छठ पर्व के मद्देनजर जहां घरों में महिलाओं ने सफाई की, वहीं बाजारों में सामानों की खरीदारी भी की। नए वस्त्र व पूजन-अर्चन से जुड़ी सामग्री खरीदी। छठ व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर के निकट तमसा नदी के किनारे भी सफाई तेजी से चल रही है। मुख्य उपासना के दिन अकबरपुर नगर की सैकड़ों महिलाएं यहां भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचती हैं। सोमवार को जहां महिलाओं ने छठ पर्व को नहाय खाय से शुरू कर दिया, वहीं मंगलवार को खरना होगा। इस दिन महिलाएं भोजन में खीर व रोटी खाएंगी।
विज्ञापन

छठ पूजा का मुख्य आयोजन बुधवार व गुरुवार को होगा। बुधवार को महिलाएं निर्जला व्रत धारण कर पवित्र घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य देव को नमन कर उनकी पूजा करके खाय देगीं। इसके बाद गुरुवार को उदयाचलगामी सूर्य को खाय देंगी। इसके साथ ही पूजा का समापन करेंगी। टांडा चौक में सामानों की खरीदारी करने पहुंची प्रियंका, सविता, रागिनी, नीतू आदि ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। कहा कि पुत्रों के दीर्घायु के लिए रखा जाने वाले इस पर्व का इंतजार बेसब्री से रहता है। छठ पूजा को देखते हुए हनुमानगढ़ी घाट पर सभासद जयप्रकाश यादव, नवनीत जायसवाल उर्फ मक्खन व रवि कसेरा आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed