फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women made aware, resolved

महिलाओं को किया जागरूक, दिलाया संकल्प

Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women made aware, resolved
अंबेडकरनगर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को अकबरपुर विकास खंड के करम हुसैनपुर गांव में जन विकास केंद्र भितरीडीह की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही महिलाओं व ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियों से बचने का आह्वान किया। कहा कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। इस दौरान महिलाओं व ग्रामीणों को दहेज प्रथा समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने के लिए प्रेरित किया और संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

जन विकास केंद्र भितरीडीह की सचिव गायत्री ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सामाजिक कुरीतियों से बचने की सलाह दी। कहा कि संविधान ने सभी देशवासियों को समान नागरिक का अधिकार दिया है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। साथ ही उन्होंने महिलाओं व ग्रामीणों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कहा कि संगठन 36 ग्रामीण कामकाजी महिलाओं के साथ 14 गांवों की किशोरियों को जागरूक करने का काम कर रही है। ग्रामीणों को संविधान की महत्ता के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। मेंटर प्रियंका ने महिलाओं व बेटियों को सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने व उसका हिस्सा न बनने का संकल्प दिलाया। गोष्ठी को समाजसेवी मनोज कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed