फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women duped of Rs 5.50 lakh by luring them

Ambedkar Nagar News: महिलाओं को लालच देकर ठगे 5.50 लाख रुपये

Tue, 24 Mar 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Women duped of Rs 5.50 lakh by luring them
राजेसुल्तानपुर। राजेसुल्तानपुुर क्षेत्र में स्वरोजगार के सपने बुन रहीं नौ महिलाओं को आजमगढ़ की दो प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों से फाइनेंस कराकर एक व्यक्ति ने 5.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित महिलाओं ने दबाव बनाया तो डेढ़ लाख वापस किए। शेष चार लाख रुपये लेकर आरोपी भाग निकला। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर के जगदीशपुर कादीपुर की नौ महिलाएं माली हालत ठीक नहीं होने के चलते ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की योजना बना रही थीं। वर्ष 2025 में राजेसुल्तानपुर के भंडाभाेड़ निवासी दिलीप कुमार से उनकी मुलाकात हुई और वह महिलाओं को सस्ता ऋण दिलाने का झांसा देकर अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी कोयलसा आजमगढ़ ले गया। यहां पार्वती, निर्मला, नीलम, सुषमा, गुड़िया, कंचन, सीमा, माला व संगीता को 50-50 हजार रुपये का ऋण दिलाया। इसके बाद गांव की अन्य कई महिलाओं को ऋण दिलाया। महिलाओं को दिलीप कुमार ने रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये ठग लिए। इसकी शिकायत महिलाओं ने थाने में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से गुहार लगाई। सीओ प्रदीन सिंह चंदेल ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----
...महिलाएं बन गईं कर्जदार
पीड़िता सुषमा ने बताया कि उनके पति रणधीर मजदूरी कर घर का खर्चा चलाते हैं। चार बेटियों नीलम (14), दीपिका (10), आराध्या (8) और काजल (5) की परवरिश ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। बच्चों को बेहतर तालीम दिलाने का सपना मन में संजोए हुए फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था, लेकिन ठगी कर ली गई। निर्मला ने बताया कि पति मजदूरी करते हैं। तीन साल के बेटे आयंश व सास समेत चार लोगों के परिवार का खर्चा अकेले पति के कंधों पर है। बकरी पालन करने के लिए ऋण लिया था। ठग ने सपने तोड़ने के साथ ही कर्जदार भी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed