{"_id":"6a36cc4a18a67e0a8a0e978c","slug":"womans-chain-snatched-at-gunpoint-of-a-childs-temple-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158922-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बच्चे की कनपटी से असलहा सटाकर महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बच्चे की कनपटी से असलहा सटाकर महिला की चेन लूटी
विज्ञापन
जैतपुर खास गांव में पीड़िता मीना से बयान लेते थानाध्यक्ष प्रेमचंद। संवाद
जलालपुर। जैतपुर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को रोक कर उनके बेटे की कनपटी से पिस्तौल सटाकर महिला से चेन लूट ली। पति ने विरोध किया तो पिस्तौल के बट से उनके सिर पर हमला कर घायल कर दिया और बंदीपुर की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग कर बदमाशों की तलाश कि लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
आजमगढ़ जिले के अहिरौला क्षेत्र के हांसापुर निवासी अभयराज यादव सूरत में एक साड़ी की दुकान पर काम करते हैं। करीब 15 दिन पूर्व ही गांव आए थे। शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे, वह अपनी पत्नी मीना और बेटे दिव्यांश (10) के साथ बाइक से अंबेडकरनगर के जैतपुर खास गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में नेवादा बाजार में उन्होंने एक मिठाई की दुकान पर रुककर मिठाई खरीदी। इसके बाद वे बंदीपुर-कटका मार्ग से होते हुए अपनी ससुराल की ओर बढ़ रहे थे।
साधन सहकारी समिति जैतपुर के पास काली मां के स्थान पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। जैसे ही वे रुके, बाइक सवार एक बदमाश ने उनके बेटे दिव्यांश की कनपटी पर असलहा सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच, दूसरे बदमाश ने मीना के गले से चेन छीन ली। जब अभयराज ने इसका विरोध किया, तो एक बदमाश ने उनके सिर पर पिस्तौल के बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए बंदीपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह और सीओ आलापुर प्रदीप चंदेल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। घायल अभयराज यादव को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भियांव सेमरा भेजा गया। इसके बाद डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। सूचना पर सपा नेता डॉ. अभिषेक सिंह भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासे की मांग की है।
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी महिला
पीड़िता मीना ने बताया कि वह जलालपुर के मित्तूपुर स्थित अपने मामा हरिराम के घर 21 जून को होने वाले एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ससुराल से निकली थीं। हालांकि, रास्ते में मां सुभागी देवी से मिलने की इच्छा होने पर उन्होंने पति से पहले मायके जाने की बात कही थी। इसी दौरान रास्ते में यह वारदात हो गई।
आजमगढ़ से रेकी कर रहे थे बदमाश
मीना के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने आजमगढ़ से ही उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि मिठाई की दुकान पर भी वे बदमाश मौजूद थे। लेकिन उस समय ध्यान नहीं दिया, न ही ऐसी वारदात का अंदेशा था। सुनसान स्थान देखकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पूरी घटना की रेकी की थी।
अहम सुराग मिले, जल्द होगा खुलासा
घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- डॉ. तेजवीर सिंह, एएसपी पूर्वी