{"_id":"62ded872772de1179607428a","slug":"woman-troubled-by-dowry-harassment-attempts-suicide-ambedkar-nagar-news-lko6411309167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। फूलपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने सोमवार को दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर स्वयं को आग लगा कर जान देने की कोशिश की। आग से झुलसी पीड़िता को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार की 30 वर्षीय पत्नी रिंकी मांझी ने खुद पर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। परिजन जब तक कुछ समझ पाते और आग बुझाते तब तक वह बुरी तरह झुलस गई। घटना की जानकारी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता रिंकी के पिता चंद्रबलि व मां गीता देवी ने टांडा कोतवाली पहुंच कर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर में बताया गया कि पुत्री रिंकी की शादी वर्ष 2016 में प्रमोद के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद ससुराल के लोग उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का गंभीर हालात में इलाज चल रहा है। पीड़िता के माता पिता की तहरीर पर पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।