{"_id":"992319655de8fb83680e10bf9fea90ce","slug":"woman-s-death-from-snakebite-seven-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से महिला की मौत, सात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से महिला की मौत, सात गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक फैजाबाद जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव निवासी नोहरा देवी (38) पत्नी आशाराम को शुक्रवार देर शाम घर के एक कमरे में सामान निकालते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत सुंदरपुर गांव निवासिनी सरिता (22) पत्नी अखिलेश शनिवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
भीटी थाना क्षेत्र डुबरी गांव निवासिनी कुसुम (16) पुत्री राजेंद्र को शुक्रवार देर शाम उस समय सांप ने डस लिया, जब वह गौशाला में पशुओं को चारा दे रही थी। परिवारीजनों ने उसे पहले भीटी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
टांडा थाना अन्तर्गत इनमिया गांव निवासिनी सुलेखा (32) पत्नी अशोक शनिवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई, जबकि मालीपुर थाना क्षेत्र की मालीपुर बाजार की ज्योति (22) पत्नी सागर को शुक्रवार देर शाम घर का काम करते समय सापं ने डस लिया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र की छितौनी गांव की पूनम (25) पुत्री ठाकुरदीन व इसी क्षेत्र के सोनगांव की किरन (45) पत्नी संदीप को शनिवार सुबह सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अलीगंज क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी शंभू (28) पुत्र रामदुलार शुक्रवार देर शाम खेत में सिंचाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।