{"_id":"57a61d814f1c1ba8672b9f2f","slug":"woman-s-death-from-electric-shok","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील क्षेत्र के लखमीपट्टी गांव में शनिवार को करंट से एक महिला की मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। जनपद न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता व लखमीपट्टी गांव निवासी रामधारी यादव की पत्नी भावती (42) ने शनिवार दोपहर घर में टेबुल फैन चला रखा था।
विज्ञापन
पंखा थोड़ा झुका हुआ था जिसे वह सीधा करने के लिए उठाने लगी। इसी बीच उन्हें करंट का झटका लग गया जिससे वह झुलस गईं। वह जब तक चीखती-चिल्लाती और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाने का प्रयास करते तब तक वह बेसुध होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
अचानक कमरे में आवाज होने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि भावती नीचे पड़ी हैं। तत्काल पंखे को प्लग से निकाला गया। हालांकि तब तक भावती की सांसे थम चुकी थीं। घटना से समूचे परिवार में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर अधिवक्ता रामधारी भी घर पहुंचे। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। बार एसोसियेशन जिलाध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल समेत अन्य अधिवक्ताओं ने शोकसंवेदना जताई है। जिला पंचायत सदस्य प्रदुमन यादव ने घर पहुंचकर मृतका के परिवार को ढांढस बंधाया।