फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman raped, accused arrested

Ambedkar Nagar News: महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Woman raped, accused arrested
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने 60 वर्षीय महिला को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी पिटाई की और कहीं शिकायत न करने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म आदि की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय महिला बुधवार को मवेशियों को चराने गई थी। वह एक ताल के पास बैठी थी। तभी स्थानीय निवासी रामकृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा ने पीछे से आकर महिला को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जबरन बगल स्थित गन्ने के खेत में खींच ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के हल्ला-गुहार करने पर उसकी पिटाई कर दी। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला कुछ देर बाद घर पहुंची और घटनाक्रम से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद टीम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह यादवनगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, आगे की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed